दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर
कडी कोठी चौराहे पर विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ :
सिकराय विधानसभा क्षेत्र के
कड़ी की कोठी चौराहे पर व्यापार मंडल के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को विशाल कलश यात्रा और गणेश पूजन के साथ किया गया। कलश यात्रा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर होकर नगर परिक्रमा करती हुई कथा स्थल पर पहुंची।कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गाती हुई और पुरुष श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे।

कलश यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और अल्पाहार द्वारा स्वागत किया गया ।

भागवत कथा में व्यास साध्वी प्रिया किशोरी ने भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया।आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन 16 सितंबर सोमवार को पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे वितरण के साथ किया जाएगा।



















Leave a Reply