*महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई, दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर * रणधीर मिश्रा* के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*कृत कार्यवाही-* आज दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के साथ *मु0अ0सं0* 350/2026, धारा 333, 64(1), 351(3) बी.एन.एस. थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का *वांछित अभियुक्त रितिक रोशन उर्फ लालू* ग्राम मधुपुर स्थित दोमुहवा पुल के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण*- पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ऋतिक रोशन उर्फ लालू पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। अभियुक्त ने बताया कि उसे अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी हो गई थी तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह बाहर जाने की तैयारी में था।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
01.रितिक रोशन उर्फ लालू पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
01.उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02.हे0का0 भरत यादव चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03.हे0का0 नक्कू पासवान चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।*














Leave a Reply