सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
बिगोद -मैच देखने जा रही छात्रा की अज्ञात वाहन ने ली जान_
भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्टेडियम में जा रही एक छात्रा की तेज गति से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत हो गई।
पुलिस उप निरीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार नंदराय सड़क मार्ग पर स्थित खेल मैदान पर मैच देखने जा रही प्रतापपुरा गांव की छात्रा पायल पुत्री जगदीश कीर 14वर्ष को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया ।
प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जिला मुख्यालय पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

















Leave a Reply