Advertisement

जपा नेता,वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के निवास पर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान सरदारपुर धार

भाजपा नेता,वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के निवास पर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन ने श्रीमती ठाकुर को भगवान श्री परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया


धार – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर धार प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के निज निवास पर पहुंची इस दौरान श्रीमती ठाकुर का परिजनों सहित सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया
इस दौरान समसामयिक कई विषय पर भी विस्तार से चर्चा गई
इस दौरान परिजनों ने तिलक,पुष्पमाला व श्रीफल भेंट अभिनंदन किया वही सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के पदाधिकारियो ने श्रीमती ठाकुर को भगवान श्री परशुराम जी का तेल चित्र, व श्रीफल भेंट कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया

इस अवसर सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के संरक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजेश शर्मा, जितेंद्र पंडिया, प्रशांत रावल, राजा शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,विजय दवे, मंगेश शर्मा, चेतन शर्मा, संजय भट्ट, मधुलता त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी, दीपक गोड़, नेहा गोड़,सविता ठाकुर, आभा त्रिपाठी, कालीचरण पांडे, शशिकांत भालेराव, चंद्रजीत लश्करी, लकी डोड, अन्नू लश्करी, सहित स्थानीय रहवासी मौजूद रहे जिन्होंने कैबिनेट राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का आत्मीय स्वागत किया मंत्री की आत्मियता ने सभी को भाव बिभोर कर दिया और सहज उपलब्धता पर उन्होंने खुशी जाहिर की

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!