Advertisement

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

हेरिग्टनगंज अयोध्या: चिखडी सेमरा में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया। डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने भारत के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में समक्ष पुष्पांजलि करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के सीनियर विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर के विभित्र प्रोग्राम के माध्यम से जीवन में शिक्षकों के महत्व को दर्शाया।
अध्यापकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने केक काटा। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 5 सितंबर 1888 को मद्रास प्रेसीडेंसी में जन्मे राधाकृष्णन एक महान विद्वान, दार्शनिक होने के साथ साथ कुशल शिक्षक भी थे। 1962 में राष्ट्रपति रहते हुए जब कुछ छात्रों ने मिलकर उनसे जन्मदिन मनाने की जिद की तो उन्होंने सलाह दिया कि उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाय। वहीं पत्रकार मुकेश कुमार ने कहा कि यह दिन अध्यापकों की कड़ी मेहनत और समर्पण के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का दिन है। शिक्षक सही गलत में भेद बताने के साथ साथ सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस अवसर पर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के परिवार द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने उपहार देकर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया। कम्प्यूटर अध्यापक निखिल यादव ने शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर, अनूप शुक्ल, दीपिका, अमन, कशिश सिंह, अंजलि उपाध्याय, आस्था यादव, गुड़िया, सुशबू, प्रियंका, शिवम्, आदित्य, अमन, रोहित, आत्येक आदि छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!