रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे
स्थान। सारणी जिला। बैतूल
बैतूल जिले के सारणी क्षेत्र में पावर प्लांट के पास किराना दुकान में बिकता है सील ठप्पा लगा गुटका
लील रहा है नौ जवान बच्चो की जिंदगी
युवा बुजुर्ग छोटे छोटे बच्चे हो चुके नशे के आदि
ये हैं सील ठप्पा वाला पान ठेले,किराना दुकान में बिकता गुटका ये वो स्लो पाइजन है जो तेजी से युवा,बुर्जुग,छोटे छोटे बच्चों को दिन रात लील रहा हैं और मुंह के कैंसर को खुलेआम बढ़ावा दे रहा हैं और मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य विभाग और इनके कोटपा नोडल अधिकारी को शिकायत पत्र चाहिए कार्यवाही के लिए शर्म आती हैं ऐसे गैर जिम्मेदार विभाग और इनके अधिकारियों पर जो सिर्फ खानापूर्ति कार्यवाही के नाम पर शासकीय दफ्तरों में लाखों रुपए महीने का वेतन ले रहें हैं और खुलेआम इस तरह को जहर बिकवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं ये हर व्यक्ति को तेजी से मुंह के कैंसर की ओर अग्रसर कर रहा हैं।

सारनी पाथाखेड़ा नपा क्षेत्र में और न जाने कहां कहां अब ये सील ठप्पा लगाकर बेचा जा रहा हैं और जिलें में प्रदेश में देश में न जाने कहां कहां ये स्वच्छ भारत मिशन में पलीता लगाने में अपनी अहम भूमिका भी अदा कर रहा हैं पर कोई इस विषय में बोलने को तैयार नहीं हैं। कुछ दुकानों के वीडियो और सील ठप्पा लगें वाले गुटके हमने एकत्र किया है शासन प्रशासन के लिए जिसके कुछ भाग सोशल मीडिया पर जनता के बीच जागरूकता के लिए रख रहें हैं।
ये कोई आय का श्रोत व्यापार या रोजगार नही बनना चाहिए आज खुलेआम ये मुंह का कैंसर जहर आम जनता को नशे के रूप में बिना शासन की कोई वैधानिक चेतावनी के खुलेआम बिक्री किया जा रहा हैं। इसका मात्र जिलें भर में कई सामग्रियों के मिश्रण के उपरांत लाखों रुपए का व्यापार मात्र सारनी में कुछ चिन्हित पान ठेले में प्रतिदिन हो रहा हैं तो विचार करें ब्लॉक में जिलें में प्रदेश में देश में कितना करोड़ों का व्यापार बिना कोई शासन प्रशासन की वेध अनुमति के ये जहर जनता के बीच खपत की जा रही होगी।
आपका अजय सोनी ✍️✍️


















Leave a Reply