Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर का किया गया कायाकल्प मूल्यांकन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर का किया गया कायाकल्प मूल्यांकन

पलवल-05 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में सीएचसी औरंगाबाद से आई टीम में शामिल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पंकज राज व डेंटल सर्जन डॉ दुष्यन्त भाटी द्वारा कायाकल्प मूल्यांकन यानि कायाकल्प पीयर असेसमेंट किया गया
मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पंकज राज ने बताया कि यह सहयोगात्मक प्रक्रिया है जिसमें कर्मचारी एक-दूसरे के काम की समीक्षा और टिप्पणी करते हैं इसे सहकर्मी समीक्षा, सहकर्मी प्रतिक्रिया या सहकर्मी निर्देश भी कहा जाता है ।इसमें कर्मचारी अपने सीखने के परिणाम और प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करते हैं तथा अपने साथी कर्मचारियों को फीडबैक देते हैं। इसका मकसद पारस्परिक संपर्क और रचनात्मक आलोचना के जरिए समग्र प्रदर्शन को बढ़ाना होता है।

उन्होंने बताया कि कायाकल्प मूल्यांकन के दौरान टीम में शामिल डॉ पंकज राज व डॉ दुष्यंत भाटी द्वारा अस्पताल में ओपीडी, डेंटल कक्ष, वार्ड, आरबीएसके कक्ष, पैथोलॉजिकल लैब, क्लर्क दफ्तर,फार्मेसी, प्रसव कक्ष,बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, डस्ट बिन व केंद्र परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था का कायाकल्प मूल्यांकन किया गया तथा सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अच्छा फीडबैक दिया। टीम में शामिल डॉ पंकज राज व डॉक्टर दुष्यंत भाटी द्वारा‌ कायाकल्प मूल्यांकन के लिए सीएचसी अलावलपुर को ग्रेड (नंबर) भी दिए गए। इस दौरान सीएचसी औरंगाबाद से आई कायाकल्प मूल्यांकन टीम का सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज्योति सिंघल के नेतृत्व में डॉ राहुल शर्मा, डॉ दिवाकर व डॉ कुलदीप ने कायाकल्प मूल्यांकन करवाने में सहयोग किया। डॉ पंकज राज ने बताया कि सीएचसी अलावलपुर की साफ सफाई व कार्य संतोषजनक पाया गया। अंत में सीएचसी औरंगाबाद से आई टीम में शामिल डॉक्टर पंकज राज व डॉ दुष्यंत भाटी को एसएमओ डॉ ज्योति सिंघल के नेतृत्व में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राहुल शर्मा,डॉ दिवाकर व डॉ कुलदीप आदि ने पौधा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया । अंत में डॉ पंकज राज डॉक्टर व दुष्यंत भाटी ने सीएचसी अलावलपुर की नवनियुक्त एसएम tv tvओ डॉ ज्योति सिंघल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!