Advertisement

चूरू : नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की गई।

www.satyarath.com

दिनांक 04.09.2024

प्रेस नोट

सादर प्रकाशनार्थ

• नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की गई।

www.satyarath.com

आज पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की गई जिसमें प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी ताराचंद सारस्वत, विधायक हरलाल सहारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रेस से वार्ता की।

जिला प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने विस्तार से जानकारी देते हुऐ कहा कि राष्ट्रिय स्तर पर प्रारंभ हुऐ इस कार्यक्रम के साथ प्रदेश में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखा गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सदस्य बनने के साथ ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। और वरिष्ठ नेता बूथ स्तर तक जाकर लोगो को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगे। उन्होने बताया कि टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकता हैं। और सक्रिय सदस्य बनने के लिए नमो एप पर 100 रू.का ट्राजेक्शन कर सक्रिय सदस्य बन सकता है। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान का द्वितिय चरण 1 से 15 अक्टुबर के बीच में प्रारंभ होगा जिसमें सक्रिय सदस्य बनाये जायेगे वही 11 से 17 सितम्बर तक बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि पिछली बार 18 करोड़ सदस्य थे इस बार यह आकड़ा और भी अधिक होगा। वही राजस्थान में यह आकड़ा इस बार सवा करोड़ के पार करने का लक्ष्य है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम पुरे देश में 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्य बनने के साथ ही प्रारंभ हो चुका है और जिस प्रकार लोगो में सदस्य बनने को लेकर उत्साह है उससे लगता है कि पार्टी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ कर इस बार भारी संख्या में सदस्य बनायेगी। उन्होने कहा कि जिस पार्टी के पास नरेन्द्र मोदी जैसा करिश्माई नेतृत्व हो उस पार्टी से देश का प्रत्येक व्यक्ति जुड़ना चाहता है। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि जो लक्ष्य पार्टी ने रखा है उससे कही अधिक संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेगे। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह सदस्यता अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है इस अभियान से भाजपा के कार्यकर्ताओ में जिम्मेदारी का अहसास उत्पन्न होता है।

www.satyarath.com

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि जिले में 3 लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेगे जिसमें प्रत्येक बूथ से 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए पार्टी के सभी मोर्चा एकजुट होकर कार्य करेगे मोर्चा कार्यशाला प्रारंभ हो चुकी है और इस कार्यक्रम को शीध्र ही गति प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने इस सदस्यता अभियान को राष्ट्रीय आवश्यकता बताते हुऐ कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भाजपा ने सदैव मजबूत किया है और यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओ में लोकतंत्र. के प्रति आस्था उत्पन्न करने वाली प्रक्रिया है।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, सत्तार खांन मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक रमेश शर्मा, सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नोमान खांन, मण्डल महामंत्री राजेश माटोलिया, मीडिया सहसंयोजक नीरज जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!