Advertisement

जिला नागरिक अस्पताल पलवल के प्रांगण में पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

जिला नागरिक अस्पताल पलवल के प्रांगण में पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

पलवल-03 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने जिला नागरिक अस्पताल के प्रांगण में तुलसी, अमरूद, गुलहड़ व पीपल आदि के पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी ने उसके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीईआईसी और आरबीएसके में कार्यरत डॉ साक्षी शर्मा, डॉ लितेश मलिक,डॉ रुप, डॉ रवि विहान, डॉ नरवीर, डॉ चन्द्रमणि, डॉ जीशान अली, डॉ ज्योति, डॉ संगीता, डॉ प्रीति, डॉ पायल, डॉ कुलदीप, पूनम शर्मा, विमलेश,पवन शर्मा, पवन कौशिक, विकास देशवाल, हरवीर, कविता व राधा, पूजा,सौनू आदि ने भी रेनू सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं ।पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उनसे फल, फूल, पत्ते ,तना और छाया प्राप्त होती है । पेड़ पौधों से दवाइयां तैयार की जाती हैं। वृक्ष वर्षा लाने में भी सहायक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले माह अगस्त महीने को “एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!