सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा नगर परिषद बना नगर निगम_स्वायत शासन विभाग ने किये आदेश जारी
राकेश पाठक बने पहले महापौर-
स्वायत्त शासन विभाग ने आज 2 सितंबर को एक आदेश जारी किया जिसमें अब भीलवाड़ा नगर परिषद अब नगर निगम बन गई है। सरकार के इस फैसले से भीलवाड़ा का अब तेजी से विकास होगा।
राजस्थान के बजट में घोषणा के बाद अब भीलवाड़ा नगर परिषद को अब नगर निगम बना दिया गया है। सोमवार 02 सितंबर को स्वायत्त शासन ने विभाग ने नगर निगम बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इसी के साथ ही भीलवाड़ा नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक शहर के पहले महापौर बन गए। नगर परिषद से नगर निगम बनने पर राजनीतिक दलों में हर्ष का माहौल है।

सरकार के इस फैसले के बाद औद्योगिक व कपड़ा नगरी भीलवाड़ा के विकास को रफ्तार मिलेगी। नगर निगम बनाने की अधिसूचना जारी होने पर भीलवाड़ा में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में जश्न का माहौल हो गया।भीलवाड़ा नगर निगम के पहले महापौर राकेश पाठक ने बताया कि राज्य सरकार ने शहर की बढ़ते फैलाव और जनसंख्या के आधार पर नगर परिषद से भीलवाड़ा को नगर निगम में कमोन्नत करने का निर्णय लिया है।
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस बार बजट में भीलवाड़ा नगर परिषद को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा के बाद कपड़ा नगरी भीलवाड़ा के औद्योगिक विकास को पर लगने की उम्मीद जगी थी। नगर निगम बनाने की घोषणा के अलावा भीलवाड़ा में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 150 करोड रुपए देने की घोषणा हुई थी।
पहली बार नगरी निकाय की सूची में वस्त्र नगरी भीलवाड़ा 1935 में शामिल हुई थी। तब भीलवाड़ा को नगर पालिका का दर्जा दिया गया था।
अब नगर निगम बनने के आदेश के बाद भीलवाड़ा शहर का विकास तेजी से हो पाएगा।

















Leave a Reply