Advertisement

डे नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

डे नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

हाथरस सिकंदराराऊ विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव नगला कटैला में डे नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का युवा समाजसेवी रमेश पुंढीर ने फीता काटकर शुभारंभ किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि समय समय पर खेलो के आयोजन होते रहने चाहिए । इससे क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं उभर कर आती है । जिससे क्षेत्र का नाम रोशन होता है । खेलो से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान आयोजको ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया । कबड्डी प्रतियोगिता गौरव नगला कटैला व लवकुश नगला बरी के मध्य हुई । कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह चौहान, विपिन चंद्र लाल , ओम प्रताप सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चक,शिशुपाल सिंह, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!