Advertisement

घूसखोर एएसआई 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान

अब्दुल सलाम रंगरेज

घूसखोर एएसआई 2 दिन की पुलिस रिमांड पर_

खुद तय करता था अपनी पोस्टिंग की जगह_

बिजयनगर में करोड़ों का आलीशान बंगला व लग्जरी गाड़ियां-

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा चौकी प्रभारी ए एस आई नेतराम द्वारा घूसखोरी मामले में कई बातें सामने आई है।
रविवार को एक मामले में परिवादी से ₹5लाख लेने के बाद नेतराम जाट को पता चला कि परिवादी ने व्हाट्सएप पर उसकी वीडियो कॉलिंग रिकॉर्ड कर ली है तो उसने परिवादी को बुलाया और रिकॉर्डिंग डिलीट करने को कहा। नेतराम ने परिवादी को कहा कि बाकी के रुपए भी उसे वापस दे देंगे। इसी बीच परिवादी ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने ए एस आई नेतराम की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

रविवार को ए एस आई ने परिवादी को बुलाकर ₹1 लाख वापस देते समय एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था।
घूसखोर मामले में एसीबी के हत्थे चढ़ा गुलाबपुरा चौकी प्रभारी रसूक व रौबदार था। उसकी हाईवे पर स्थित थाना व पुलिस चौकी उसकी पसंद थी। उसका रसूख इतना था कि वह अपनी इच्छा अनुसार ही अपनी ड्यूटी पसंद के थाने में ही करवाता था। वह काफी समय तक गुलाबपुरा के 29 मिल चौराहे पर तैनात रहा। यहां काफी समय बीत जाने पर रायला थाने में तबादला कर लिया।
घूम फिर कर वापस 29 मिल चौकी पर ड्यूटी करा ली। काफी समय दोनों थानों में समय बिताया। इसका संपर्क कांग्रेस के बड़े नेता से बताया जा रहा है। नेतराम जहां चाहता था वहां ड्यूटी करवाता था इसके लिए एस पी से अलग से आदेश तैयार किए जाते थे।
नेतराम लग्जरी गाड़ियों में घूमने का शौकीन है।

पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया उसे2 दिन के रिमांड पर लिया और पूछताछ जारी है। नेतराम का बिजयनगर में करोड़ों रुपए का आलीशान बंगला है और लक्जरी गाड़ियां है। एसबीके एसपी बृजराज सिंह चारण ने बताया कि नेतराम के बिजयनगर में चार बैंक खाता एवं एक बैंक लॉकर्स का पता चला है।
पुलिस नेतराम की जायदाद व संपत्ति का भी पता लग रही है।
पुलिस नेतराम की कुंडली खंगाल रही है जिसमें यह भी बात सामने आ रही है कि इसके संबंध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी से भी जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि वह अपने मनपसंद के थाना व चौकी पर ड्यूटी करता था। कौन सी फाइल की जांच करनी है वह खुद तय करता था। उसे 2 दिन के डिमांड पर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!