Advertisement

रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 

पलवल-2 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेडक्राॅस सोसायटी पलवलऔर सिमरन हाॅस्पिटल  के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निशुल्क जांच शिविर लगाया गया । शिविर का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, सिमरन हाॅस्पिटल की संचालक सिमरन कौर और क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया ।
 शिविर का शुभारम्भ जिला रेडक्राॅस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेन्द्र सौरोत , डा. अंकुर शर्मा, नेत्रम फाउण्डेशन से सुमित, मोहित, अंकित, डा. नरेश ने किया। 


बिजेन्द्र सौरोत ने सभी रक्तमित्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान जनहित व राष्ट्रहित में है। आपातकाल में रक्तदान के साथ प्लेटलेटस दान करने के लिए भी सभी स्वस्थ्य युवकों को आगे आना चाहिए।  शिविर संयोजक विकास मित्तल, अल्पना मित्तल एवं सिमरन ने सभी रक्तमित्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानवीय गुणों को धारण करना ही सबसे बड़ा संस्कार है। रक्तदान अनजान व्यक्ति को जीवन दान देने समान है।  इसका अहसास हमें तब होता है, जब कोई अपना, जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसीलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सके। शिविर में अनेक लोगों ने निशुल्क दिल एवं नेत्रों की जांच करवायी और साथ ही 20 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया जिसमें लगभग 5 रक्तमित्रों ने पहली बार रक्तदान किया।  इस अवसर पर डा. नरेश डागर, नेपाल सिंह, संजीव, पुजा, ऋतिक, यशवीर, लक्ष्मी देवेन्द्र,सुमित, सौरव, चंचल, रेखा आदि ने विशेष सहयोग दिया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!