Advertisement

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल आगामी 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल आगामी 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

पलवल-02 सितम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

प्रमुख सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल आगामी 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बड़े ही धूमधाम से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाएगी। इसके साथ ही वैश्य अग्रवाल परिवार मिलन,ओमैक्स सिटी में सभा द्वारा नव निर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के प्रांगण में स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के दुसरे चरण के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह निर्णय आज महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित श्री वैश्य अग्रवाल सभा की बैठक में सर्व सम्मत्ति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने की जबकि बैठक सञ्चालन सभा के मंत्री श्री शैलेंदर सिंगला ने किया।

इस अवसर पर सभा के सदस्य चंद्रप्रकाश गोयल एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), सत्य प्रकाश मित्तल, महावीर गोयल, ओमकार मंगला, दिनेश कुमार अग्रवाल, पंकज गोयल, राजकुमार बंसल, मास्टर घनश्याम दास, शिवकुमार सिहोल वाले, कमल कुमार मंगला, अनिल कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश मित्तल, चंदीराम गुप्ता पूर्व पार्षद, यशपाल मंगला, कंवरलाल गुप्ता, अनुभव मंगला, महेंद्र गर्ग शास्त्री, महेंद्र प्रसाद सिंगला, श्री रवि गुप्ता (युवा संयोजक), पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता, श्रीमती पूनम बंसल, सुभाष गुप्ता एवं राजेश बंसल ने अपने अपने विचार रखे तथा सुझाव दिए। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम के आयोजनों के लिए कार्यक्रम तय करके अलग अलग संयोजक भी नियुक्त किये जायेंगें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!