रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, रेलवे ने वापस लिया 58 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला
पलवल-1 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली- आगरा- झांसी रूट पर पलवल रेलवे स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के आदेश को वापस ले लिया है. इसके चलते इस रूट पर सफर करने वाली 58 ट्रेनों का संचालन रद्द करने, 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट और 8 ट्रेनें देरी से रवाना होने का आदेश भी बदल गया है. रेलवे के इस फैसले से हजारों रेलयात्रियों ने राहत की सांस ली है. अब इन ट्रेनों का संचालन पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा.

इन ट्रेनों को किया गया था रद्द
बता दें कि नई दिल्ली- आगरा- झांसी रेलवे रूट के पलवल स्टेशन पर नान- इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन- झांसी गतिमान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, खजुराहो- कुरुक्षेत्र- खजुराहो एक्सप्रेस, आगरा कैंट- होशियारपुर- आगरा कैंट एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, रानी कमलापति- निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 58 ट्रेनों को सितंबर महीने की अलग- अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया था. वहीं, कुछ ट्रेनों को रुट डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजनेट किया गया

















Leave a Reply