Advertisement

बिना परमिशन के चल रहा था रक्तदान शिविर

मोहसीन पत्रकार सहारनपुर

बिना परमिशन के चल रहा था रक्तदान शिविर

जांच में पाया गया फर्जी कैंप। सीएमओ सहारनपुर ने दिए कार्रवाई के आदेश

सहारनपुर के कस्बा नानौता में सहारनपुर मार्ग स्थित शादाब मार्केट में आज सुबह 9 बजे से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था। शिविर आयोजकों द्वारा किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई थी।

सूचना पर पहुंची नानोता पुलिस और सीएचसी स्टाफ ने जब कैंप लगाने वाले लोगों से बातचीत की तो वें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही कोई दस्तावेज दिखा पाए। जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कैंप को बंद कराया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पूरी तरह फर्जी है। शिविर में ली गई 17 यूनिट ब्लड कब्जे में ले ली गई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिविर लगाने वाले लोगो के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!