Advertisement

दिन के उजाले में भी जल रही हैं सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें

संवाद
गौरा/सुवंसा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

दिन के उजाले में भी जल रही हैं सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें

और हाई मास्ट,बिजली की हो रही बर्बादी


गौरा। विधुत विभाग उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार बिजली खर्च करने की सलाह विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देते रहते हैं। लेकिन क्षेत्र में सड़क किनारे और विभिन्न खंभों पर लगे स्ट्रीट लाइटें अनावश्यक जलती रहती हैं जिसपर किसी का भी ध्यान नहीं जाता ,इस प्रकार हजारों वाट की बिजली का दुरुपयोग होता है।

इसी क्रम में पूरा मामला सुवंसा नगर पंचायत के करका गांव का है जहां दिन के उजाले में भी सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट जल रहे हैं। और कोई भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा जिससे बहुत सी बिजली का दुरुपयोग हो रहा है और गांव के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

(अपील:- गांव में स्ट्रीट लाइटों के आस पास के लोग सजग रहें और अनावश्यक जल रही लाइटों को बंद करें।)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!