Advertisement

मानपुरा में युवक की खून से सनी लाश मिली_

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज

मानपुरा में युवक की खून से सनी लाश मिली_

ग्रामीण व परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

भीलवाड़ा जिले के मानपुरा में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक की लाश उसी के मकान के एक कमरे में रक्तरंजित अवस्था में पाई गई। सबसे पहले कमरे में पहुंची बहन ने जब शव देखा तो चीत्कार फूट पड़ी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठे गये। व ग्रामीण, युवक की मौत को हत्या बताते हुये हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग करने लगे और शव को कमरे से उठाकर गांव में ही महुआ चौराहा सडक़ पर रख जाम लगा दिया। इससे वहां माहौल गरमा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गये। फिलहाल समझाइश के प्रयास किये जा रहे हैं।

मांडलगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानपुरा निवासी हंसराज 24 पुत्र कैलाश मीणा बीती रात खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह बहन, कमरे में गई तो उसे अपना भाई हंसराज लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। कमरे में खून फैला हुआ था। हंसराज के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थी। यह हालात देखकर बहन की चीत्कार फूट पड़ी। आस-पास के लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई।

सूचना पर मांडलगढ़ थाने से सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वहीं दूसरी और ग्रामीण, हंसराज की मौत को हत्या बताकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं व्यापारियों ने गांव के बाजार स्वैच्छिक रूप से बंद कर दिये। ग्रामीण, हंसराज के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग करते हुये हंगामा व प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम फोटोग्राफी करवा रही थी, तभी ग्रामीण, हंसराज का शव उठाकर कमरे से ले गये। शव को गांव में ही महुआ चौराहा ले गये और सडक़ पर रख दिया। इस दौरान बारिश भी आई, लेकिन ग्रामीण बारिश के दौरान भी अपनी मांगों को लेकर शव के साथ प्रदर्शन करते रहे।
ग्रामीण व परिजन इस मौत को हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस को आशंका है कि युवक ने हाथ की नसें काटकर खुदकुशी की है। साथ ही यह भी कहा कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पायेगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस की सूचना पर जिला मुख्यालय से पुलिस की डॉग स्क्वायड बूच के साथ ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!