Advertisement

राजस्थान : जन अधिकार सेना प्रदेश कोषाध्यक्ष ने पेड़ पौधे लगाकर मनाया अपना 46 वा जन्म दिवस।

www.satyarath.com

• जन अधिकार सेना प्रदेश कोषाध्यक्ष ने पेड़ पौधे लगाकर मनाया अपना 46 वा जन्म दिवस।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

राजस्थान : नोखा जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदूत्ववादी संगठन के राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने अपना 46 वा जन्म दिवस अनोखे अंदाज में मनाया है। कानाराम शर्मा के द्वारा सर्वप्रथम भूतनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव भोले शंकर का अभिषेक कर विश्व शांति की कामना करते हुए ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न तरह के पेड़ पौधे भी शर्मा के द्वारा लगाए गए हैं। शर्मा के द्वारा बेलपत्र सम्मी टाली आदि विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाए हैं। शर्मा ने कहा है कि पेड़ पौधों से ही धरती पर जीवन संभव है और आज 46 वे जन्म दिवस के अवसर पर पेड़ पौधे लगाए गए हैं।और उनके संरक्षण की शपथ भी ली गई है बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव का प्रिय पेड़ है। बेल पत्र के पेड़ के पत्तों से ही भगवान शिव का अभिषेक भक्तों के द्वारा किया जाता है। और वहीं अन्य पेड़ पौधे लगाए गए हैं। और नियमित पानी डालने और उनके संरक्षण की शपथ ली है। 46 वा जन्मदिवस बड़े है हर उल्लास के साथ में मनाया गया है। जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरि सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओझा और संगठन के अन्य पदाधिकारीयो के द्वारा फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से जन्म दिवस की बधाई दी गई है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा नोखा तहसील अध्यक्ष जय सिंह चारण जिला महासचिव किशन तापड़िया राजू विश्नोई मनफूल शर्मा रामदेव पवन श्याम सुंदर मेघवाल आदि मोजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!