न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र कुमार यादव
जिला अलवर
अलवर बंद रोडवेज बस नहीं चल रही सवारी परेशान,
अनुसूचित जाति sc के क्षण में क्रिमि लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में राजस्थान भी आज बंद है अलवर शहर में बंद का असर देखने को मिल रहा है बाजार पूरी तरह से बंद है स्कूल और कॉलेज भी नहीं खुले हैं रोडवेज बस से नहीं चलने से सवारी परेशान होती दिख रही है अलवर शहर से मालवीय नगर मीणा समाज के लोग बाइक पर निकले हैं जय भीम के नारे लगाते हुए बाइक रैली के रूप में मालवीय नगर जगरनाथ मंदिर से निकले जो बाजारों में होते हुए जाएंगे और खुली दुकानों को बंद करवाया जाएग
पुलिस कर रही गस्त

दूसरी तरफ sc समाज के लोग अंबेडकर सर्किल पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे हैं अब यहां से यह लोग बाजारों में जाएंगे इसके अलावा सूर्य नगर सहित कई जगह पर एससी समाज के लोग एकत्रित हुए अलवर रेलवे जंक्शन पर पुलिस तैनात है आसपास के ट्रैक पर भी पूरी नजर है और पुलिस की टीम गश्त कर रही है अलवर शहर में कहीं भी बाजार खुला नजर नहीं आ रहा है रेलवे स्टेशन अधीक्षक में बताया कि उनके पास ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं है और कहा कि जो भी होगा वह आगे से ही होगा

















Leave a Reply