जितेन्द्र गौड़
भाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
बून्दी – जिलेभर में रक्षबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उपखण्ड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीणों इलाकों में रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर भी राखी बांधी। रक्षाबंधन का महत्व है कि राखी की तीन गांठ का महत्व ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता है। भाजपा महिला मोर्चा बून्दी सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन से एक दिन पहले सदर पुलिस थाने पर पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा। राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राजस्थान रोड़वेज की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया जाता है। जो सरकार का सराहनीय कदम है। क्योंकि इस दिन बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सफर तय करना पड़ता है, जिसका तोहफा सरकार देती है। जिलेभर में कस्बों के बाजार राखियो से सजे नजर आए, और बहनों ने राखीयां एवं मिठाईयाँ आदि की खरीददारी की।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, और भाइयों ने हरसंभव रक्षा करने का वादा अपनी बहनों से किया एवं बहनों को उपहार भी भेंट किए। बून्दी, के. पाटन, कापरेन, लाखेरी शहर आदि जगह रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में भीड़ रही।
















Leave a Reply