Advertisement

लाखेरी अस्पताल में भी कोलकाता घटना को लेकर दिखा असर डॉक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार, आपातकाल सेवा सुचारू

https://satyarath.com/

 

जितेन्द्र गौड़

लाखेरी अस्पताल में भी कोलकाता घटना को लेकर दिखा असर

डॉक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार, आपातकाल सेवा सुचारू

बून्दी – जिले भर के अस्पतालों में कोलकाता घटना को लेकर असर दिखा। लाखेरी शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने कोलकाता में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का विरोध करते हुए शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ट्रॉमा सेंटर में सेवारत डॉक्टर ने ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हालांकि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सुचारू देखने को मिली। शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी वेदांती सक्सेना ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद देखने को मिला।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!