आई आई एफ़ एल फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वाधीनता दिवस
श्रवण लुकड़/जालोर
.आई आई एफ़ एल फाउंडेशन द्वारा संचालित सखियों की बाड़ी केंद्रों पर स्वाधीनता दिवस का आयोजन धूम -धाम से किया गया | कार्यक्रम का आगाज हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए तिरंगा रेली से हुआ |
फाउंडेशन की निदेशक श्री मति मधू जैन द्वारा सभी बालिकाओं को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी गई | उन्होंने एक बार फिर बालिका शिक्षा के संकल्प को दोहराते हुए बालिकाओं को अपने भीतर की ताकत को पहचान कर समाज निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया | फाउंडेशन के सहयोग से 11 जिलों में 1185 सखियों की बाड़ी केंद्र चलाए जा रहे है | कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई | इसके बाद सभी केंद्रों पर अभिभावकों ओर बालिकाओं के तारतम्य को बढ़ाते हुए खेल गतिविधियां की गई | जिसमे रीले रेस, फ्रॉग रेस, बोरी रेस, म्यूज़िकल चेयर , स्पून रेस , तीन टांग रेस का आयोजन किया गया | इसमे बालिकाओं के साथ साथ उनके माता – पिता ने भी भाग लिया | खेलों के साथ -साथ बालिकाओं द्वारा गीत ओर नृत्य की प्रस्तुतियाँ भी दी गई |


















Leave a Reply