जितेन्द्र गौड़
हर्ष उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गौड़ का हुआ सम्मान
बून्दी – लाखेरी शहर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से बस स्टैंड परिसर में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष आशा शर्मा, विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा, एवं थानाधिकारी सुभाष शर्मा, पालिका अधिशाषी अधिकारी मोती शंकर नागर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, आमजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने झंडे को सलामी दी। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नगर में प्रभात भेरी भी निकाली गई।इस दौरान विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी, बारिश के दौरान भी छात्र छात्राओं में देशभक्ति के कार्यक्रम में जोश कम नहीं हुआ, लगातार कार्यक्रम संचालित रहा, देशभक्ति के गीतो से कार्यक्रम स्थल भारत माता के नारों से गूंज उठा। उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर ने उपखण्ड कार्यालय, थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने लाखेरी थाना एवं नगर पालिका अध्यक्ष आशा शर्मा ने पालिका भवन पर ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों, कार्यालयों, पत्रकारिता तथा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पिछले दिनों लाखेरी शहर में विश्व में सबसे कम समय में संगीतमय सुंदरकांड का रिकॉर्ड बनने के लिए जितेन्द्र गौड़, एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विजय बहादुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लगभग 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
















Leave a Reply