Advertisement

अब्दुल सलाम रंगरेज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का जन्मदिन मनाया

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का जन्मदिन मनाया-

भीलवाड़ा –कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का जन्मोत्सव पर दूरदराज से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में अपने प्रिय नेता के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए भीलवाड़ा पहुंचे।

डीजे और गाजे बाजे के साथ धीरज गुर्जर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता भीलवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग से होकर उनके निवास पर पहुंचे।

15 अगस्त के दिन रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। बूंदाबांदी के बीच भी बड़ी संख्या में समर्थक गुर्जर के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

गुर्जर के जन्मदिन पर भीलवाड़ा, जहाजपुर, बिगोद ,मांडलगढ़ शाहपुरा सहित जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र व मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से उनके समर्थक गुर्जर के आवास पर पहुंचे जहां जन्मदिन के मौके पर गुर्जर को साफा माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

धीरज गुर्जर जहाजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस कार्यकाल में बीज निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं।
उनको बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची । समर्थको ने अशोक चिन्ह, श्रीनाथजी की तस्वीर के साथ की कई उपहार भी लोगोंने भेंट किये।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!