Advertisement

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार के विरोध में काछोला बंद रहा–

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार के विरोध में काछोला बंद रहा–

भीलवाड़ा —
मांडलगढ़ पंचायत समिति के काछोला कस्बा बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्त्ता पलट घटना के बाद हिंदू समुदाय पर अमानवीय घटनाएं बढी है।इसके विरोध स्वरूप आज काछोला कस्बा बंद रहा। सकल हिंदू समाज काछोला क्षेत्र वासियों द्वारा बाईपास चौराहे से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए काछोला तहसील कार्यालय पर तहसीलदार कैलाश चंद्र मीणा को आचार्य संत श्री हंस चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में सकल हिंदू समाज द्वारा भारत सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए प्रभावशाली कदम उठाए जाएं। एवं जरूरी दखल देकर बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू ,बौद्ध,सिख, जैन समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जुलूस मुख्य मार्ग से होकर गुजरा जिसमें बांग्लादेश के विरुद्ध तीखी नारेबाजी की गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!