सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
दीवाने शाह का 83वां उर्स में उमड़े जायरीन –
भीलवाड़ा से भी पहुंचे जायरीन —
भीलवाड़ा –
मेवाड़ का प्रसिद्ध सूफी संत की दरगाह दीवान शाह का83वा उर्स 12 अगस्त से शुरू हुआ। 13 अगस्त को जायरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीलवाड़ा जिले से शाहपुरा, जहाजपुर ,काछोला, मांडलगढ़, भीलवाड़ा , चित्तौड़ और उदयपुर आसपास के क्षेत्र से बसो, कारों, व पैदल जायरीन चित्तौड़ स्थित कपासन की दीवाने शाह दरगाह में अपनी दुआएं पूरी करने के लिए पहुंचे। दरगाह पर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
दीवाने शाह जो कि मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित हैं। उर्स कमेटी के सदर उर्स कमेटी के सदर अब्दुल वाहिद साहब ने बताया कि कौमी एकता की मिसाल हजरत बाबा दीवाने शाह का 83वां उर्स की रौनक इस समय देखने लायक है ।यहां दरगाह के आसपास कोमी एकता की खुशबू इस कदर बिखरी हुई है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब आपस में रंग गए हैं। सभी मजहब के लोग दरगाह पर सजदा कर दुआएं मांग रहे हैं। और चादर पेश कर फातिहा दिला रहे हैं। बाबा के आस्ताने पर आयोजित तीन दिवसीय उर्स में देश के कोने-कोने से आए हजारों लाखों जायरीन भाग ले रहे हैं। सभी महिला पुरुष रो रो कर सजदा कर अपनी अपनी दुआएं मांग रहे हैं। भीड़ इतनी है कि जहां पर भी जगह मिली लोग वहीं दुआएं मांगने बैठ गए। तिल भर पर रखने को जगह नहीं मिली।
रेलवे विभाग ने कपासन से आने जाने वाली 6 रेलगाड़िया का 2 मिनट के लिए ट्रेनों का स्टॉप रखा है। जहां पर जायरीन आसानी से आ जा सकेंगे। वहीं उर्स के दूसरे दिन ईशा की नमाज के बाद महफिले कव्वाली शुरू होगी। जहां पर दूर-दूर देश से आए हुए कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। कुल की रस में 14 अगस्त को 2:00 बजे होगी।
दरगाह उर्स कमेटी की ओर से जायरीनों के ठहरने ,बैठने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।


















Leave a Reply