Advertisement

सोनभद्र-लिलासी–नौडीहा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लिलासी–नौडीहा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुद्धी थाना क्षेत्र के लिलासी-नौडीहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरुटोला (ग्राम अहिरबुढ़वा) निवासी विनय धरिकार (25) अपने साले उमाशंकर (23) पुत्र शनिश्चर, निवासी मुर्ता, के साथ ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लिलासी-नौडीहा मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर ग्राम नौडीहा के कटौली टोला निवासी देवराज (25) पुत्र बालगोविंद सवार था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में 102 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले जाया गया।

सीएचसी म्योरपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने जांच के बाद विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि यह दुर्घटना दुद्धी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!