Advertisement

नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रप्रेम के संदेश को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

https://satyarath.com/

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान धार मध्यप्रदेश

नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रप्रेम के संदेश को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, एसपी-सीएसपी सहित एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ शास्त्री ने दिखाई यात्रा को हरी झंडी

 

धार – स्वतंत्रता का 78वां दिवस मनाया जा रहा है भारत सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे अंचल में समाज का सर्व वर्ग जुुड़कर तिरंगा यात्रा, तिरंगा लगाने सहित अनेकों माध्यमों से देश के प्रति अपने प्रेम की अभिव्यक्ति व्यक्त कर रहा है अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय धार में नगर केमिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर नगर में यात्रा निकाली दुपहिया वाहन इस यात्रा में सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को थमकर देशभक्ति के नारे लगाए लालबाग उद्यान से यात्रा प्रारंभ हुई इसे हरी झंडी एसपी मनोजसिंह, जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ अशोक शास्त्री, सीएसपी रवीन्द्र वास्कले ने दिखाई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और उद्यान पर समाप्त हुई
बलिदानों को याद रखे, घर पर लगाएं ध्वज- शास्त्री
धार जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जिले के समस्त केमिस्ट सदस्यों से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने के अभियान में सहभागिता करें। सभी सदस्य अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं इसके साथ सेल्फी लेकर उसे पोस्ट करें। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया था। इस अभियान के माध्यम से बलिदानियों की शहादत एवं राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर देश के प्रति अपने सम्मान की भावना को प्रदर्शित करें। यात्रा मोहन टॉकिज, उटावद दरवाजा, धानमंडी, आनंद चौपाटी होते हुए अन्य मार्गों से गुजरी। एसपी मनोजसिंह ने सभी सदस्यों की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश का पर्व है देशवासियों का पर्व है हम सबको इसे उल्लास और उमंग के साथ मनाना चाहिए

इस दौरान एसोसिएशन के सरंक्षक उमेश सोनी , नगर अध्यक्ष विनीत खत्री, जिलासचिव आशीष बांगर, संजय जैन, सुरेश मुंदड़ा, नीलेश जैन, सुशील अग्रवाल, अंबर गुप्ता, अंकुर बांगर, अन्ना जायसवाल, अनिल पटीदार, कपिल नाहर, गिरिराज राठौर, लखन पटीदार, जय शर्मा, शैलेंद्र जैन, ज्ञानेन्द्र जैन, पारस जैन, मितेश भावसार, पप्पू अरोरा आदि मौजूद थे अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष विनित खत्री ने माना
आभार नगर सचिव पंकज बोराना ने माना

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!