Advertisement

सुसनेर : शासन निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में ‘हर घर तिरंगा।

www.satyarath.com

दिनांक : 13.8.2024

दिन : मंगलवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सुसनेर 

• शासन निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में ‘हर घर तिरंगा।

• देश के प्रति जागरूक करने और देश प्रेम के लिए लोगों को प्रेरित करनेके लिए।

www.satyarath.com

सुसनेर, सुसनेर नगर से ही देश हित एवं देश प्रेम लोगों में जागरूक करने के लिए सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया है जिसमें सभी नगर देशवासी इस अभियान में भाग लेकर देश हित प्रेम का संदेश सरकार को समर्थन के अंतर्गत तिरंगा लहराना है और तिरंगे के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए देश का संदेश देना अभियान अंतर्गत संस्था प्रभारी अशोक बामनिया तथा नवाचारी शिक्षक भेरूलाल ओसारा के द्वारा जन समुदाय की जागरूकता के लिए हाथो में तिरंगा और नारों के माध्यम से अभियान के प्रति जागरूक किया जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के 78 वें स्वतंत्र वर्ष के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज़्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। इस तरह आज़ादी के 78 वें स्वतंत्र वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।’हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक, पूरे देश में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अवसर पर बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य अनुरूप बच्चो में भारतीयता एवम राष्ट्र के प्रति गौरव की भूमिका को साकार कर के दिखाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!