सुधान्शू गोस्वामी
दतिया
दतिया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में दतिया पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्ग एवं चौराहों से तिरंगा यात्रा निकाली।
दतिया। देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हर घर तिंरगा और आजादी के रंग खाकी के संग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में दतिया पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्ग एवं चौराहों से तिरंगा यात्रा निकाली।वाहन रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर आमजन को राष्ट्र की एकता अखंडता का प्रतीक तिरंगा झंडा 15 अगस्त के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया। दतिया पुलिस की ओर से शहर में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस रैली के माध्यम से दतिया पुलिस की लोगों से अपील है कि, हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरायें।


















Leave a Reply