Advertisement

शादी का झांसा देकर पीडिता से किया बलत्कार  पुलिस ने किया बलत्कार के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

       सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर ( छत्तीसगढ़) भानुप्रतापपुर ✍️ ✍️                                                                                शादी का झांसा देकर पीडिता से किया बलत्कार

 

 पुलिस ने किया बलत्कार के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

 

कांकेर । 11अगस्त को प्रार्थीया के लिखित आवेदन पर थाना कांकेर में बिना नंबरी अपराध धारा 376,506 भादवि का पंजीबध किया गया था जो घटना स्थल थाना चारामा क्षेत्र का होने से थाना चारामा में असल नंबरी अपराध क्रमांक 121/24 धारा 376,506 भादंवि पंजीबध कर विवेचना में लिया गया, पीडिता चारामा के बाजार गयी थी जहां पर आरोपी विरेन्द्र महिलांगे ने मोबाईल नम्बर मांगा और फोन करने लगा जिससे नाम पूछने पर अपना नाम विरेन्द्र महिलांगे निवासी डवंरखार सिंगनपुर का होना बताया और चारामा में काम करना बताया और लगातार फोन करने लगा और इसी वर्ष अपने साथ दिनांक 5.3.2024 के रात्रि 9 बजे उक्त आरोपी पीडिता को शादी का झांसा देकर अपने निवास चारामा में लेकर गया वंहा पर शादी करने का बात बोलते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया जिससे पीडिता गर्भवती हो गयी पीडिता द्वारा उक्त आरोपी को अपने घर वालों को अपने बारे में बताओ बोली तो जान से मारने की धमकी देने लगा और शादी करने से इंकार कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण में मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, मोहसीन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी का पता तलाश कर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया । आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रनेश सेठिया , सउनि चेतन साहू , सउनि कौशल गजेन्द्र , आर बलराम सिन्हा , रामेश्वर कोडपी,म.आर. अमिला उईक का विशेष योगदान रहा। ..

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!