जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना
सभी पात्र अप्रवासी श्रमिकों को जारी कराये पात्रता पर्ची-कलेक्टर
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक

सतना 12 अगस्त 2024/कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले की नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों द्वारा क्षेत्र के अप्रवासी श्रमिकों की सूची के सत्यापन सर्वे के बाद पात्र पाये गये सभी श्रमिकों को पात्रता पर्ची जारी के निर्देश दिये है। समय सीमा प्रकरणों की सोमवार को संपन्न बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, एसडीएम एपी द्विवेदी, राहुल सिलाडिया, सुधीर बेक, नीरज खरे, जीतेन्द्र वर्मा, आरएन खरे सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि इस सप्ताह 11832 लंबित शिकायतों के साथ सीएम हेल्पलाइन में सतना जिला सी केटेगरी में रैंकिंग के 14वें स्थान पर है। अगली रैंकिंग की तिथि तक अवकाश की संख्या ज्यादा है। इसलिए नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण जारी रखे। जुलाई माह की 5 हजार 875 कुल शिकायतों में इस सप्ताह 1394 शिकायतें कम की गई है जबकि 4481 शिकायतें अभी भी लंबित है। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत उच्च स्तर पर नाट-अटेण्ड नहीं पहुंचनी चाहिए।
राजस्व महाअभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति बढाये, इन्हें होल्ड पर नहीं रखे। अभियान के दौरान ही निराकृत करते रहे। उन्होंने कहा कि नक्शा तरमीम कार्य में प्रगति असंतोष जनक है। नक्शा तरमीम के कार्य में जितनी प्रगति होगी उतनी ही जिले की रैंक में सुधार होगा। अप्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न वितरण की पात्रता के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की निकायवार और जनपदवार सूची निकायों को दी गई है। अपने-अपने निकायों में सर्वे कर सूची अनुसार व्यक्तियों का सत्यापन करें। दूसरी निकाय का व्यक्ति होने पर उसका नाम उस निकाय में ट्रांसफर करें। कलेक्टर ने कहा कि अब तक 30 हजार श्रमिकों का सत्यापन कार्य शेष है। शीघ्रता से इसे पूरा कराये। निकायों द्वारा किये गये सत्यापन सर्वे में 49 हजार श्रमिकों में 28565 श्रमिक पात्र पाये गये हैं। जिनमें मात्र 14 हजार श्रमिकों को ही पर्ची जारी करने पर कलेक्टर ने कहा कि जब पात्र पाये गये हैं तो सभी को पात्रता पर्ची जारी की जानी चाहिए।
कलेक्टर ने जिले में चल रहे घर-घर तिरंगा अभियान, एक पेड मां के नाम वृक्षारोपण और स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों के आयोजन की समीक्षा भी की।
———1
किसानों को जैविक और मिलेट्स खेती की ओर प्रोत्साहित करें-कलेक्टर
किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बैठक
सतना 12 अगस्त 2024/कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन अपनी संस्थाओं से अधिक से अधिक किसानों को जोडे और उन्हें जैविक खेती तथा मोटे अनाज की खेती की ओर प्रोत्साहित करे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न किसान उत्पादक संगठनों की बैठक में कलेक्टर ने एफपीओ के प्रतिनिधियों से संगठन की कार्य प्रणाली और अनुभव भी साझा किये। इस मौके पर सीईओ जनपद, उप संचालक कृषि मनोज कश्यप, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. प्रमोद शर्मा, परियोजना संचालक राजेश तिवारी, एलडीएम गौतम शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के एमएस नेगी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों और मार्गदर्शन में सुविधा मिले और उन्हें कृषि आदान सुविधापूर्वक समय पर मिले। तभी एफपीओ के गठन का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एफपीओ खुद के बेयरहाउस बनाने अथवा किराये पर लेने के संबंध में भी विचार करें। ताकि किसानों के उत्पाद को सही समय पर बाजार ले जाने पर उन्हें अधिक और उचित उपज का मूल्य मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि एफपीओ का गठन और रजिस्ट्रेशन कम्पनी के रूप में किया गया है। अतः सभी एफपीओ कम्पनी एक्ट के प्रावधानों का अवश्य पालन करें। कलेक्टर ने सभी विकासखण्डों के एफपीओ प्रतिनिधियों से अब तक की गई गतिविधियां और बिजनेस के बारे में चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एफपीओ किसानों की न्यूनतम संख्या के अनुसार नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को एफपीओ से जोडे। तभी संगठन के गठन का उद्देश्य सार्थक होगा।
———2
नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आज सतना आयेंगी
सतना 12 अगस्त 2024/प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी 13 अगस्त को प्रातः 6ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्रीमती प्रतिमा बागरी प्रातः 10.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी।
——-3
तिरंगा यात्रा में शामिल होने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने की अपील
सतना 12 अगस्त 2024/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों के परिवारजनों को 13 अगस्त को प्रातः 9.45 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा संचालित की जा रही है। जिसमें जिले के अधिक से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों के परिवारजनों को तिरंगा सहित शामिल होने की अपील की गई है। यह यात्रा पुलिस परेड ग्राउण्ड से आरंभ होकर सिविल लाइन चौपाटी तक की जायेगी। जिले के अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार जन तिरंगा यात्रा में भाग लेकर आयोजन को सफल बनायें।
———4
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज दोपहर 2 बजे
सतना 12 अगस्त 2024/सांसद सतना श्री गणेश सिंह की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2024 को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया है।
———5
मैहर जिले में अब तक 681.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना 12 अगस्त 2024/मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2024 तक 681.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 720 मि.मी., मैहर में 646.1 मि.मी. एवं रामनगर में 678.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 362.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
———–6
सतना जिले में अब तक 467.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना 12 अगस्त 2024/जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2024 तक 467.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 784.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 313.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 494.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 467 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 340 मि.मी., नागौद में 535.5 मि.मी., जसो (नागौद) में 229.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 576 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 399.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
———-7
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रषासन द्वारा निकाली गई बाइक रैली
सतना 12 अगस्त 2024/शासन के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को मैहर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मैहर के पूरे जिले में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अतिरिक्त नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, थाना प्रभारी अनिमेष दिवेदी सहित विभागीय अधिकारी एवं नगरीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———8
अमरपाटन में निकाली गई बाइक रैली
सतना 12 अगस्त 2024/शासन के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को अमरपाटन पुलिस द्वारा तिरंगा झंडे के साथ बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली थाना परिसर से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए थाने पहुँची। तिरंगा यात्रा बाइक रैली में एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी पुलिस बल सहित नगर के समाजसेवी युवा शामिल हुए।
———-9
जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों पर 13 अगस्त को होगी तिरंगा यात्रा
सतना 12 अगस्त 2024/राज्य शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, मैराथन, बाइक रैली, साईकिल रैली, कार रेस आदि के आयोजन किये जा रहे है। सतना जिले में जिला स्तर और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। सतना जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल के बाद 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से सिविल लाइन चौपाटी सतना तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को सभी संघ, संस्था, विभाग से सम्पर्क कर अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और तिरंगा यात्रा के पूर्व सभी प्रतिभागियों की आनलाइन इन्ट्री कराने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस, नगर पालिक निगम, चिकित्सा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, शासकीय स्वशासी महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला अधिकारी एनएसएस, एनसीसी अधिकारी उच्च शिक्षा एवं शिक्षा विभाग, जिला स्काउट एवं गाइड, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, सीईओ स्मार्ट सिटी, जिला खेल एवं युवा कल्याण, अध्यक्ष, सचिव खेल संघ और जनसम्पर्क विभाग को तिरंगा यात्रा के आयोजन संबंधित दायित्व सौंपे है।
———-10
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट के द्वितीय तल में
सतना 12 अगस्त 2024/प्रभारी सहायक श्रमायुक्त हेमंत कुमार डेनियल ने बताया कि 12 अगस्त 2024 से कार्यालय सहायक श्रमायुक्त अब नवीन कलेक्ट्रेट भवन के द्वितीय तल, खाद्य विभाग के ऊपर संचालित हो गया है।
———-11
जैतवारा के तीन फीडरों की सप्लाई आज प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी
सतना 12 अगस्त 2024/म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सतना के कार्यपालन अभियंता पंकज द्विवेदी ने बताया कि 220 केव्ही उपकेन्द्र सतना अंतर्गत 63 एमव्हीए ट्रांसफार्मर के परीक्षण/रख-रखाव एवं उपकेन्द्र में अन्य कार्य हेतु मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है। जिसमें 33 केव्ही जैतवारा से ऊर्जित होने वाले 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रामपुर चौरासी, भर्जुना एवं बरा से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही फीडरों की सप्लाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
+++++++12
जिला संवाददाता रोहित कुमार पाठक विज्ञापन के संपर्क करे 8821934125

















Leave a Reply