Advertisement

आगरा : पुलिस ने तीनों रंगबाज किए गिरफ्तार, दबंगई कायम करनी थी…इसलिए बीच बाजार चलाईं गोलियां।

www.satyarath.com

बल्केश्वर में फायरिंग:

• पुलिस ने तीनों रंगबाज किए गिरफ्तार, दबंगई कायम करनी थी…इसलिए बीच बाजार चलाईं गोलियां।

www.satyarath.com

बल्केश्वर में दबंगई कायम करने के लिए हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों रंगबाज गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें से एक पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई थी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास दुकानें बंद हो गई थीं। रजवाड़ा निवासी फरमान ने एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात में आधा दर्जन से अधिक जगह दबिश दी।

घटना में शामिल लाल मस्जिद वाटर वर्क्स निवासी करन कुमार, शिवम उर्फ डिब्बा (तेज नगर) व राज राठौर उर्फ बकरा (गुम्मट तेज नगर) को पकड़ा गया। तीनों को रविवार को जेल भेज दिया गया। करन इलाके का डॉन बनना चाहता है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। अन्य आरोपियों पर भी मुकदमे हैं। पुलिस ने बताया पिछले दिनों जानलेवा हमले में एल्विश पाराशर को जेल भेजा था। उसने तेज नगर निवासी शिवम नाम के युवक को गोली मारी थी। गोली मोबाइल से टकराई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो एल्विश पाराशर और करन दोस्त हैं

पीपी नगर में भी चलाई थी गोली।

शिवाकुंज, पीपी नगर में 5 अगस्त की रात फायरिंग की घटना हुई थी। योगेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाड़े में गाय जाने पर विवाद हुआ था। पड़ोसी ने फोन करके अपने परिचितों को बुलाया था। सिकंदरा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस घटना में भी करन और उसके दोस्त शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!