सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में घूम रही एक मंदबुद्धि महिला को सुरक्षित अनाथ आश्रम पहुंचाया । गौभक्त आनन्द जोशी ने बताया कि रीड़ी गांव के पूर्णनाथ द्वारा सूचना मिलने के बाद,उन्होंने स्वयं मानव कल्याण संस्था के तहत संचालित अनाथ आश्रम व वृद्धाश्रम, श्रीडूंगरगढ़ में सूचना दी। यहां संचालक ओमप्रकाश गागड़िया व एक महिला केयर टेकर गाड़ी लेकर गांव रीड़ी पहुंचे। यहां से महिला को सुरक्षित श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने लाकर उसकी सूचना दी व अनाथ आश्रम ले जाया गया है। यह महिला सही से अपना पता नहीं बता पा रही है। आश्रम प्रशासन ने महिला को
सुरक्षित स्थान प्रदान किया है और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

















Leave a Reply