Advertisement

कानपुर : महिलाएं करती अश्लील Video कॉल, साथी रिकॉर्डिंग कर करते ब्लैकमेल, सामने आईं चौंकाने वाली बातें।

www.satyarath.com

महिलाएं करती अश्लील Video कॉल, साथी रिकॉर्डिंग कर करते ब्लैकमेल, सामने आईं चौंकाने वाली बातें।

www.satyarath.com

कानपुर : पुलिस ने बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़ित को वीडियो भेजने के बाद कभी सीबीआई, तो कभी क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूलते थे।

कानपुर में अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल महिलाएं और युवतियां साथियों की ओर से मुहैया कराए गए नंबरों पर अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। पीछे खड़ा साथी दूसरे मोबाइल फोन से इसकी रिकॉर्डिंग कर लेता था।इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेल करने का खेल। पहले पीड़ित को वीडियो भेजते फिर सीबीआई या क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूल लेते थे। ऐसे ही मामलों की शिकायत पर पश्चिमी जोन की स्वॉट (स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिक्स) टीम और कल्याणपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर जावेद खान की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!