• खेड़ा अफगान के जाफरपुर रनियाली क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न कराया गया।
सहारनपुर/खेड़ा अफगान…..आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को खेड़ा अफगान के जाफरपुर रनियाली क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न कराया गया । इस चुनाव में विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रजातांत्रिक मूल्यों का निर्माण और चुनावों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। स्कूल प्रधानाचार्य श्री शारिब जमील ने बच्चों को वोटिंग का महत्व समझाया। विद्यालय के चेयरमैन श्री अब्दुल्ला खान और प्रबंधक श्री माज अली खान ने आशा व्यक्त की के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भविष्य में राजनीतिक रूप से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अंशुल धीमान, संजीव भटनागर, मधु और आरती का विशेष योगदान रहा।
सत्यार्थ न्यूज से पत्रकार “मोहसीन” की रिपोर्ट सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
Leave a Reply