Advertisement

बाराबंकी : 8 अगस्त 1942 की तिथि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक एवं निर्णायक तिथि।

www.satyarath.com

• 8 अगस्त 1942 की तिथि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक एवं निर्णायक तिथि।

www.satyarath.com

बाराबंकी..अगस्त 1942 की तिथि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक एवं निर्णायक तिथि है। 8 अगस्त 1942 की रात्रि महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजो से भारत की मुक्ति के लिए करो या मरो का मंत्र दिया था। सभी बड़े नेताओं की 9 अगस्त की तड़के सुबह गिरफ्तारी के बाद समाजवादियों ने ही भारत छोड़ों आंदोलन की कमान सम्हाली थी।

 उक्त विचार आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा द्वारा विधानसभा जैदपुर के हरख चौराहे पर महाविद्यालय के सामने आयोजित PDA जागरूकता अभियान कार्यक्रम में छात्रों -नौजवानो को सदस्यता दिलाने के पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजो की तमाम घेराबंदी के बावजूद श्रीमती अरूणा आसफ अली ने 9 अगस्त 1942 को बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर जनविद्रोह का आगाज कर दिया तो डॉ0 राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, ऊषा मेहता आदि समाजवादियों ने मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन को नई गति दी। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने ऊषा मेहता के साथ भूमिगत रेडियों का संचालन किया। जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग जेल की दीवार फांदकर उस क्रांति के नई सनसनी फैदा कर दी। इस आंदोलन में हिन्दू-मुसलमान सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा किभारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ देश में परिवर्तन की नई मंजिलें तय की गईं। जो दलित, वंचित, शोषित थे उन्हें संविधान में समान हक और सम्मान मिला। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रसासों से गरीब-अमीर सभी को एक वोट का समान अधिकार मिला। समाजवाद के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और स्वतंत्र संघर्ष के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज ने अपने संबोधन में कहाने कहा कि देश की विविधता और सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने वाली ताकतें आज नफरत फैलाने में लगी हैं। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के प्रति समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता सर्वविदित है।पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि अगस्त क्रांति का सपना देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित करना था ताकि सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके।

सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत, जिला प्रभारी विकास यादव,जिला महामंत्रीहिमांशु यादव,मुलायम युथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाफे जुबेरी, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, विधानसभा अध्यक्ष उबेद शानू, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय जिला उपाध्यक्ष यशवंत यादव, महिला सभा राष्ट्रीय सचिव रीता वर्मा, अभिषेक यादव, पंकज यादव,धीरज दत्त वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामनरेश वर्मा, सपा नेता गौतम रावत जिला सचिव अवध राम वर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रमोद वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

                 अंकित कुमार वर्मा 

                 जिला अध्यक्ष लो०व०

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!