Advertisement

बीकानेर-महिला के साथ मारपीट कर की लज्जा भंग, तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े क्षेत्र से खबर

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-खेत में काम कर रही महिला के साथ मारपीट करने तथा लज्जा भंग करने आरोप में तीन नामजद के खिलाफ़ शेरुणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया चेल कँवर पत्नी करणी सिंह निवासी झंझेऊ ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की वह अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान छतरगढ़ निवासी कालू सिंह पुत्र हेम सिंह, अनूपगढ़ निवासी गुमान सिंह पुत्र बादर सिंह व पदम सिंह पुत्र कालू सिंह गाड़ी संख्या RJ 07 UA
2954 लेकर खेत आये। वहां उन लोगों ने परिवादिया से बदसलूकी करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने परिवादिया के साथ मारपीट व लज्जा भंग की। खेत में काम कर रहे उसके पुत्र ने चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर आया उसने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उसके लड़के के साथ भी मारपीट की। परिवादिया ने बताया की वे लोग हमारे पुशतैनी खेत को बेचने के लिए दबाव बनाते तथा रोजाना आए दिन झगड़ा करते है। शेरुणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!