विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
विधिक साक्षरता शिविर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सिरोंज में किया गया इस शिविर का शुभारंभ न्यायालय प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री सुरेंद्र मेश्राम द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस शिविर में न्यायाधीश श्री सुरेंद्र मेश्राम द्वारा छात्र जीवन में उपयोग होने वाली चीजों का एवं भारतीय संविधान के विषय में विस्तार से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के कर्तव्य एवं अधिकार बताएं न्यायालय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी अंकिता जैन ने अपराधों की रोकथाम और अपराधों से बचाव के तरीके बताएं इस अवसर पर शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य लालचंद राजपूत एवं विद्यालय स्टाफ महाविद्यालय सिरोंज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को उत्तर भी न्यायाधीश गणों द्वारा दिए गए इस शिविर में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए जिन्होंने कानून की जानकारी प्राप्त की ओर शिविर का लाभ लिया अंत में शिविर में आए सभी लोगों का आभार पैरा लीगल सर्विस के सदस्य रामबाबू कुशवाहा द्वारा व्यक्त किया गया
लोकेशन -सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर -देवेन्द्र विश्वकर्मा


















Leave a Reply