• भारत के हॉकी में काश्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश टार्गेट बॉल संघ के सभी पदाधिकारियों और खिलाडियों ने मनाया जसन बांटी मिठाई।
आगरा में भारतीय हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन और उनके कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश टार्गेट बॉल संघ के सभी पदाधिकारियों और खिलाडियों में खुशी की लहर है।संघ के सयुक्त सचिव हॉकी खिलाड़ी दिलीप शर्मा ने बताया कि भारतीय हॉकी टीम ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए बहुत अच्छी वापसी की ओर बहुत ही शानदार तरीके से इस मैच में स्पेन की टीम को 2-1 से जीता और कहा जिस तरह से हम सेमीफाइनल में जर्मनी से नजदीकी मैच में हारे उससे थोड़ा भारतीय निराश जरूर हुए पर भारतीय टीम ने अपनी शानदार बापसी करते हुए शानदार तरीके से कांस्य पदक भारत को जिताया
इसकी खुशी में सभी पदाधिकारियों ने और खिलाड़ियों ने मिठाईयां खिलाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।इस दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम सीईओ राजीव सोई , संजय नेहरू , महासचिव उपेंद्र कुशवाह , विकास सविता , एम डी अहमद खान आदि ने भारतीय टीम की जीत की खुशी जताई और अगले ओलंपिक में भारत गोल्ड ले एसी ईश्वर से कामना की।
Leave a Reply