Advertisement

आगरा : 68 वीं माध्यमिक विद्यालीय आगरा जनपदीय बालक बैडमिण्टन प्रतियोगिता।

www.satyarath.com

• 68 वीं माध्यमिक विद्यालीय आगरा जनपदीय बालक बैडमिण्टन प्रतियोगिता 

www.satyarath.com

बालक : अंडर 14 वर्ष 

विजेता : श्री रत्न मुनि जैन क0इ0का0।

उपविजेता : श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज

बालक : अंडर 17 वर्ष 

विजेता : राजकीय हा० स्कूल बेहरामपुर

उपविजेता :  रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज

बालक : अंडर 19 वर्ष 

विजेता : श्री रत्न मुनि जैन क0इ0का0।

उपविजेता : श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज

आगरा : एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिण्टन हॉल में आयोजित की गई 68वीं माध्यमिक विद्यालीय आगरा जनपदीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष बालक बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन श्री जवाहर इंटर कॉलेज,राम नगर,खंदौली,आगरा द्वारा कराया गया। जिसका उदघाटन संयोजक प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह,ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल व मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया । प्रतियोगिता में एम.डी. जैन इ० का० , महर्षि परशुराम इ० का० , श्री भवानी सिंह इ० का० ,जवाहर इ० का०  , श्री रत्नमुनी जैन इ० का० , शोबिया इ० का० , राजकीय इ० का0 शाहगंज , राजकीय हा० स्कूल आजीपुर , राजकीय हा० स्कूल बस्तई , राजकीय हा० स्कूल नगला जोहरी इन सभी विद्यालय की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

बालक अंडर 14 वर्ष के पहले सेमीफाइनल श्री भवानी सिंह इ० का० ने एमडी जैन इ० का० को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में श्री रत्न मुनि जैन इ० का० ने राजकीय हाई स्कूल, आजीपुरा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

-फाइनल में श्री भवानी सिंह इ० का० ने श्री रत्नमुनी जैन इ0का0 को 2- 0 हरा विजेता होने का गौरव हासिल किया।

बालक अंडर 17 वर्ष के पहले सेमीफाइनल में एम.डी. जैन इ० का० ने सोनिया इ का को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इ० का० ने श्री रत्नमुनि जैन इ० का० को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

-फाइनल में एम.डी. जैन इ० का० ने राजकीय इ० का० को 2-0 , से हरा विजेता होने का गौरव हासिल किया।

बालक अंडर 19 वर्ष के पहले सेमीफाइनल में एम.डी. जैन इ० का० ने सोबिया इ का को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में श्री रत्नमुनि इ० का० ने श्री भवानी इ० का० को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

-फाइनल में एम.डी. जैन इ० का० ने श्री रत्नमुनि जैन इ० का० को 2-0 से हरा विजेता होने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों और खिलाडियों को जनपदीय क्रीड़ा सचिव डा. रीनेश मित्तल और मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया।

संचालन रमाकांत त्यागी द्वारा किया गया।

उपरोक्त अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, के. पी सिंह यादव,रवि प्रकाश,शाहतोष गौतम,महाराम गौतम,लक्ष्मीकान्त त्यागी,विनीत त्यागी,व्रजेंद्र भारद्वाज , एम डी अहमद खान संजय नेहरू , सौरभ सिंह , ललित परासर ,दिलीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!