Advertisement

बाराबंकी : भाजपा सरकार गरीब विरोधी है।

www.satyarath.com

• भाजपा सरकार गरीब विरोधी है।

www.satyarath.com

मसौली बाराबंकी ( ) भाजपा सरकार गरीब विरोधी है। समाजवादी पार्टी और समस्त विपक्ष के विरोध के बाद भी सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार नजूल जमीन विधेयक बीजेपी के कुछ लोगों के फायदे के लिए लायी है। ये लोग अपने आसपास की गरीब जनता की जमीने हड़पना चाहते हैं। सात साल से सरकार में रहकर बजट की लूट करने के बाद भी सरकार में बैठे लोगों का पेट नहीं भरा है। अब ये नया कानून बनाकर जमीनें लूटना चाहते है।

www.satyarath.com

उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर में विधायक गौरव कुमार रावत ने चलो बूथ की ओर गांव- गांव,-पाव-पाव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जकरिया, बेहटा, कटरा, मुस्की नगर व सफदरगंज में अपने बूथ के तथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये।

 श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि नज़ूल लैंड का मामला पूरी तरह से ‘घर उजाड़ने’ का फ़ैसला है क्योंकि बुलडोज़र हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर-परिवार वालों के खि़लाफ़ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी ख़ुशी मानती है। जबसे भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोज़गार के लिए भटक रही है, और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं। कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपा वालों को क्या मिलेगा।भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को सुकून से नहीं रहने देना चाहती है। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता के सामने हर दिन भाजपा सरकार नए-नए संकट पैदा करके पेरशानी में डाल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सफाये से ही जनता की परेशानियों और संकटों से निजात मिलेगी।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई , मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष मोबिन सिकंदर, अनिल वर्मा प्रधान, सुरेश वर्मा प्रधान, मोहम्मद इसरार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, शरीफ कुरैशी प्रधान,बूथ अध्यक्ष पप्पू,रिजवान जकरिया, अवध राम वर्मा सेक्टर प्रभारी, जगरूप वर्मा पूर्व प्रधान, लवकुश वर्मा सेक्टर प्रभारी, इकबाल सिद्दीकी जोनल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष खुर्शीद, रक्षाराम वर्मा, मोहित यादव, गुड्डू वर्मा, समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

मो० रिजवान संजय

9415189261

रिपोर्टर “शिव कुमार वर्मा” सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!