सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर क्षेत्र में कई गौवंश के शरीर पर गंभीर घाव पाए गए हैं। इस घटना की सूचना पुन्दलसर
के गजूसिंह ने गौसेवक आनंद जोशी को दी। सूचना मिलते ही गौसेवक आनंद जोशी सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक डॉ.उत्तम भाटी को सूचित किया। घटनास्थल पर डॉ.उत्तम भाटी टीम साथ डॉ.मनोज व पूनिया ने गौवंश की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि इन गौवंश पर किसी प्रकार का तरल पदार्थ फेंका गया है, जिससे उनके शरीर पर गंभीर घाव हो गए हैं। इस घटना ने विश्व पद एवं गौभक्तों में भारी रोष है।विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और गौभक्तों ने इस घटना के विरोध में स्थानीय पुलिस थाने में एप्लीकेशन भी दी है। उन्होंने पुलिस से इस घटना के दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, रामप्रताप सारस्वत सहित कई गौभक्त मौके पर उपस्थित रहे और घटना की निंदा की है तथा जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है।




























Leave a Reply