Advertisement

भीलवाड़ा-मेनाल झरने के पास युवक का शव पेड़ से लटकता मिला_

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

मेनाल झरने के पास युवक का शव पेड़ से लटकता मिला_

मंगलवार से ही लापता था युवक

भीलवाड़ा__मेनाल झरने के पास आज एक युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना बेगू पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। जोगणिया माता चौकी के प्रभारी सुरेश ने बताया कि आज शाहपुरा के मुहला निवासी राहुल धाकड़ पिता लक्ष्मण लाल उम्र 25 वर्ष की झरने से 500 मीटर की दूरी पर वन विभाग का ऑफिस बना हुआ है ,उसके पीछे स्थित खाल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। राहुल मंगलवार से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
बेगूं थाने के एएसआई रमेश चंद्र वैष्णव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।‌ शव को मेनाल जंगल से करीब 100 फीट गहरी खाई से बाहर लाकर बेगूं उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम होगा।
बताया गया कि मृतक युवक शादीशुदा हैं और दोनों दंपती नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे थे। खुद परिजन, उसके साथी युवक के सुसाइड के कारणों से अनभिज्ञ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!