Advertisement

बीकानेर-7 अगस्त 2024 बुधवार आज का पंचांग व राशिफल और आज हरियाली तीज की शुभकामनाओं सहित जानें आज हरियाली तीज विशेष पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है।पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा

चोघडिया, दिन
लाभ 06:04 – 07:44 शुभ
अमृत 07:44 – 09:23 शुभ
काल 09:23 – 11:03 अशुभ
शुभ 11:03 – 12:42 शुभ
रोग 12:42 – 14:22 अशुभ
उद्वेग 14:22 – 16:02 अशुभ
चर 16:02 – 17:41 शुभ
लाभ 17:41 – 19:21 शुभ
चोघडिया, रात
उद्वेग 19:21 – 20:41 अशुभ
शुभ 20:41 – 22:02 शुभ
अमृत 22:02 – 23:22 शुभ
चर 23:22 – 24:43* शुभ
रोग 24:43* – 26:03* अशुभ
काल 26:03* – 27:24* अशुभ
लाभ 27:24* – 28:44* शुभ
उद्वेग 28:44* – 30:05* अशुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले।

🙏🏻आज का राशिफल🙏🏻

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अहम भी रहने से लोग आपकी बातो का गलत अर्थ ही निकालेंगे। मध्यान से पहले तक एकाग्रता अधिक रहेगी मानसिक रूप से शांत रहने के कारण दैनिक पूजा पाठ में आज अधिक मन लगेगा लेकिन दोपहर बाद कार्य भार बढ़ने से एकाग्रता भंग होगी जिस कार्य को करना है उसे छोड़ व्यर्थ के कार्यो में रुचि लेंगे। कार्य व्यवसाय में मेहनत से पीछे नही हटेंगे परन्तु तुरंत फल पाने की चाह मानसिक अशांति बढ़ाएगी धैर्य से काम ले आज आवश्यकता अनुसार आर्थिक लाभ अवश्य होगा भले थोड़ा विलंब से ही हो। पारिवारिक वातावरण अपने काम से काम रखने तक ही शांत रहेगा किसी को ताने मारना अथवा कार्य मे दखल देना परेशानी में डालेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आपको घरेलू एवं सामाजिक क्षेत्र पर प्रतिकूल फल मिलने वाले है। दिन के आरंभ से ही आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा लोगो की कमियां खोज खोज कर लड़ने के लिये तैयार रहेंगे घर के सदस्य भी पुरानी गलतियां गिना कर माहौल को अधिक अशांत बनाएंगे। मध्यान बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक धन लाभ होने से मन की कड़वाहट कम होगी लेकिन धन संबंधित विषयों को लेकर किसी न किसी से कलह भी हो सकती है। संध्या का समय व्यवसाय में वृद्धि करेगा लेकिन धन लाभ होने की जगह आश्वासन ही मिलेंगे। घर में भी वातावरण पहले से शांत बनेगा पर पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है। अनैतिक कार्यो से दूर रहे शारीरिक हानि के साथ मान भंग होने की संभावना है। मानसिक अशांति अन्य विकारों को जन्म देगी शान्त रहने का प्रयास करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा दिनचर्या भी आज व्यवस्थित रहने का फायदा मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मध्यान से धीरे धीरे गति आने लगेगी एक बार सफ़लता का स्वाद चखने के बाद अधिक निष्ठा से कार्यो में तल्लीन हो जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर पर एकसाथ कई मार्ग से होने पर उत्साहित रहेंगे। जोखिम आज बेजीझक ले सकते है लाभ ही होगा। मध्यान बाद आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम मनोरंजन पर अधिक रहेगा जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ त्रुटि होने की संभावना है सतर्क होकर कार्य करें। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा किसी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। जोड़ो में तकलीफ हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन से आपको ज्यादा लाभ की उम्मीद नही रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप कार्य करने का उत्साह खत्म करेगा। व्यवसाय में भी डर का वातावरण महत्तवपूर्ण निर्णय लेने से रोकेगा लेकिन आज आप मन की सुनने की अपेक्षा दिमाग का प्रयोग करें जहां हानि कि सम्भवना रहेगी वहां से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। माता की भी सेहत खराब होने से दौड़धूप करनी पड़ेगी घर मे किसी न किसी की बीमारी पर खर्च बढ़ेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा बीमारी में थोड़ा सुधार आने पर व्यवसाय की चिंता सताएगी फिर भी ज्यादा भागदौड़ से बचे अन्यथा संध्या बाद तबियत फिर से खराब होने पर थोड़े बहुत कार्य भी नही कर पाएंगे। संतोषी वृति अपनाए सुखी रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आप अपने मन की ही सुनेंगे और करेंगे। व्यवहारिकता रहेगी फिर भी अपने मे ही मगन रहेंगे किसी का कार्यो में दखल देना आपको भायेगा नही। कार्य व्यवसाय में आज बुद्धि और धन दोनो लगाने पर ही लाभ कमाया जा सकता है। सहकर्मी आपके अड़ियल व्यवहार से परेशान रहेंगे कहासुनी भी हो सकती है फिर भी आज संध्या के समय धन की प्राप्ति किसी पुराने साधन के द्वारा हो ही जाएगी। मन मे लंबी यात्रा के विचार बनेंगे लेकिन आज करना केवल खर्च बढ़ाना मात्र रहेगा इससे लाभ की आशा ना रखें। घर का वातावरण भी आज ढुलमुल रहेगा वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों के मन मे कड़वाहट आएगी। सेहत आज सामान्य रहेगी फिर भी लोहे के उपकरणों से सावधान रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको घर और कारोबार में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। दिमाग मे व्यवसाय सम्बंधित उलझने दिन के आरंभ से ही लगी रहेंगी उपर से घरेलू कार्य का बोझ आने से दुविधा में रहेंगे घर के बुजुर्गों का सहयोग भी कम रहने से स्वयं को ही अधिकांश कार्य निपटाने पड़ेंगे। दोपहर बाद भागदौड़ से निजात मिलेगी लेकिन व्यावसायिक कारणों से व्यस्तता बढ़ेगी कार्य क्षेत्र का माहौल अकस्मात बदलने से थोड़ी असहजता होगी फिर भी सहयोगियों की मदद से इससे पर पा लेंगे धन की आमद टलते टलते संध्या के समय अचानक होगी। घर मे आज किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिये उदासीन बनेगा बात मानने पर सामान्य हो जाएगा संचित धन में कमी आएगी सेहत में भी कुछ न कुछ विकार रहेगा पर कार्य रुकने नही देंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक है आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे परिस्थितियां पहले से ही इसके अनुकूल बनने लगे जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके व्यवसाय को प्रभावित नही कर पायेगी। नौकरी पेशाओ को अपने कार्य मे विजय मिलने से अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी लेकिन बच कर भी रहे आज जिससे भी प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी वही कुछ ना कुछ भार आपके ऊपर डालेगा जिससे अपने कार्यो अथवा हितों की हानि हो सकती है। धन लाभ के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगा सहज रूप से होने पर निश्चिन्त रहेंगे। गृहस्थी में सुख शांति बनी रहेगी पैतृक साधनों में वृद्धि करने से घर के बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे लेकिन महिलाए किसी बात को लेकर मुह फुलायेंगी सेहत मामूली बातो को छोड़ ठीक ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी कार्य सफलता दायक रहेगा लेकिन आज आपको गलत मार्गदर्शन करने वाले भी मिलेंगे जो आपके हितैषी बनकर बेवजह ही उटपटांग सलाह देकर मार्गभ्रमित करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले घर मे बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें सफलता निश्चत होगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बेवजह के खर्च भी आज अधिक रहेंगे जिससे थोड़ा बहुत लाभ ही हाथ लगेगा। आज जोखिम वाले कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा धन फंस सकता है। आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में नई अनुभूति होगी। गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। सेहत में कुछ विकार भी आ सकता है। पेट से ऊपर के भाग संबंधित परेशानी की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन बीते दिन की अपेक्षा आपका स्वभाव एकदम विपरीत रहेगा आज आपके अंदर व्यवहारिकता अधिक रहेगी सार्वजिक क्षेत्र पर मीठी वाणी के बल पर वरिष्ठ लोगो से नए संबंध बनेंगे इसने भविष्य में कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। पराक्रम शक्ति प्रबल रहने पर भी काम-धंधे से मध्यान तक दौड़धूप के बाद भी सकारात्मक परिणाम ना मिलने से मायूसी आएगी लेकिन संध्या के समय मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने से मन को राहत पहुचेगी। संध्या के समय भी व्यवसाय में गति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से संचय नही कर पाएंगे। घर मे मातृ शक्ति की अधिक चलेगी काम निकालने के लिये खुशामद करनी पड़ेगी। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेगा। व्यावसायिक चिंता को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन आपके लिये प्रतिकूल रहने वाला है सेहत में आज भी कुछ ना कुछ विकार रहने से कार्य करने का मन नही करेगा आज आपको ज्यादा भाग दौड़ अथवा मेहनत के कार्य से बचना चाहिये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। मध्यान के समय कार्यो को जबरदस्ती करेंगे जिससे थकान बढ़ेंगी और काम मे भी कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा। दोपहर बाद का समय थोड़ा राहत वाला रहेगा किसी स्वजन की सहायता से धन अथवा अन्य प्रकार से लाभ होगा सेहत में सुधार तो आएगा परन्तु विपरीत लिंगीय आकर्षण भी बढ़ने से अपमान जैसी स्थिति बनेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आज कम ही मिलेगा पति पत्नी एकदूसरे को शंका की दृष्टि से देखेंगे। यात्रा ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपकी आशा के अनुकूल रहेगा लेकिन आज आप लाभ पाने के लिये गलत हथकंडे अपनाएंगे जिससे सामाजिक क्षेत्र पर आलोचना हो सकती है। पुराने कार्य से धन की आमद निश्चित रहेगी फिर भी ज्यादा पाने की लालसा में चैन से ना खुद बैठेंगे ना ही कार्य क्षेत्र पर अन्य सहयोगियों को बैठने देंगे। सहकर्मी मन ही मन आपको बुराभला कहेंगे पर आर्थिक रूप से मदद मिलने पर व्यवहार बदल जायेगा। व्यवसाय में नए प्रतिद्वन्दी उभरेंगे लेकिन आज आपका चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचें। घर मे किसी के ऊपर नाजायज दबाव डालने से कलह हो सकती है। नेत्र, हड्डी, मूत्र संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा लेकिन आज खर्च करते समय सोच विचार अवश्य करें ठगे जाने अथवा अन्य कारणों से हानि हो सकती है घर के बड़े परिजन भी आपकी फिजूल खर्ची से नाराज होंगे इसके बाद ही मितव्ययी बनेंगे। कार्य क्षेत्र से दिन के पूर्वार्द्ध में ही अनुकूल वातावरण मिलेगा धन की आमद असमय होने से आश्चर्य में पढ़ेंगे। दूर रहने वाले स्वयंजन से कोई अप्रिय सूचना मिलने से कुछ समय के लिये उदासी छाएगी फिर भी अन्य क्षेत्रों से उत्साहित करने वाले प्रसंग बनते रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें अकस्मात दुर्घटना में चोटादि का भय है शरीर मे दुखन एवं मूत्राशय संबंधित संमस्या होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कब है हरियाली तीज ? जानें शुभ मुहूर्त,पूजन विधि और उपाय व साथ ही जानें हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है ? जानें क्यों खास होता है इस दिन श्रृंगार करना

इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त बुधवार को मनाई जाएगी हिंदू पंचांग के अनुसार,श्रावण शु्क्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज मनाते हैं। इसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है।इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं।इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था इस दिन वृक्ष नदियों और जल के देवता वरुण की भी उपासना की जाती है।हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज के नाम भी जाना जाता है।

हरियाली तीज का महत्व-

हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है।इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। ऐसी मान्यता यह है कि तीज का दिन भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना करने के लिए श्रेष्ठ होता है।वहीं इस दिन जो महिलाएं वत्र रखती है उन्हें शिव जी और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।वहीं शिव-पार्वती के पूजन से सुहागिन महिलाओं को अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है? जानें क्यों खास होता है इस दिन श्रृंगार करना

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं।यह पर्व कुंवारी लड़कियों के लिए भी
भी बहुत खास माना जाता है।इस वर्ष हिरयाली तीज का पर्व 7 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है. सावन के महीने ने आने वाला यह त्योहार मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,खुशहाल जीवन और अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं और उपवास रखती हैं। हरियाली तीज का त्योहार केवल सुहागिन महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि कुंवारी कन्याओं के लिए भी बहुत खास होता है।कुंवारी कन्याएं इस दिन मनचाहे और योग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास करती हैं।मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।

हरियाली तीज का पर्व क्यों मनाया जाता है?

सावन के महीने में आने वाले हरियाली तीज के त्योहार का बहुत महत्व माना जाता है।भारत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में यह त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।हरियाली तीज का पर्व क्यों मनाया जाता है, इसका वर्णन कुछ पौराणिक कथाओं में किया गया है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था।

क्यों महिलाएं हरियाली तीज पर पहनती है हरी साड़ी और चुड़ियां?

बता दें कि हरियाली तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं।इस दौरान महिलाएं हरी साड़ियां और हरी चुड़ियां पहनती है।साथ ही हरी बिंदी को अपने माथे पर लगाती है।दरअसल, हिंदू धर्म में हरे रंग को काफी पवित्र और शुभ माना जाता है।इससे मन शांत रहता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।इसके अलावा हरे रंग शिव जी बेहद प्रिय है।ऐसे में इस खास मौके पर महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करती है।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को रात 7 बजकर 52 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा।उदयातिथि के अनुसार,इस बार हरियाली तीज 7 अगस्त को ही मनाई जाएगी.

हरियाली तीज के मौके पर विशेष योग बन रहा है. दरअसल, इस दिन शिव योग बन रहा है. ये शुभ योग सुबह 11:41 बजे से लेकर अगले दिन तक शिव योग रहेगा.
हरियाली तीज पूजन विधि-

हरियाली तीज के दिन उपवास रखना बहुत ही लाभकारी होता है।अगर व्रत ना रख पाएं तो केवल सात्विक आहार ग्रहण करें।इस दिन महिलाओं को श्रृंगार जरूर करना चाहिए साथ ही मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें किसी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार की सामग्री को उपहार में दें इस दिन महिलाओं को काले,सफेद या भूरे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।हरियाली तीज पर प्रदोष काल में ही पूजा करना सबसे उत्तम होता है।

हरियाली तीज पूजन सामग्री-

केले के पत्ते,बेल पत्र,धतूरा,अंकव पेड़ के पत्ते,तुलसी,शमी के पत्ते,काले रंग की गीली मिट्टी,जनेऊ,धागा और नए वस्त्र माता पार्वती जी के श्रृंगार के लिए चूडियां,महौर,खोल सिंदूर बिछुआ,मेहंदी,सुहाग पूड़ा,कुमकुम और कंघी इसके अलावा पूजा में नारियल,कलश,अबीर,चंदन,तेल और घी,कपूर दही
चीनी,शहद,दूध और पंचामृत।

इन मंत्रों का करें जाप

तीज के दिन विवाह संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मंत्र का श्रद्धा पूर्वक 11 माला जाप करें।मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें और संपूर्ण श्रृंगार करके ही करें शाम को मंत्र जाप करना सर्वोत्तम होगा।

मंत्र है- ‘हे गौरीशंकर अर्धांगी, यथा त्वां शंकर प्रिया तथा माम कुरु कल्याणी, कान्ताकांता सुदुर्लभाम’

हरियाली तीज पर कैसे करें शिव-पार्वती की पूजा, यहां जानें पूजा विधी-

1.हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

2.स्नान करने के बाद महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहन ले और सोलह श्रृंगार कर लें।

3.हरतालिका व्रत और पूजा शुरू करने से पहले व्रत का संकल्प लें।

4.घर के मंदिर में भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां स्थापित करें।

5.भगवान शिव, पार्वती और गणेश को वस्त्र अर्पित करें।

6.इसके बाद मूर्तियों के माथे पर कुमकुम लगाएं. फूल, अक्षत, प्रसाद अर्पित करें।

7.मां पार्वती को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं।

8.भगवान शिव और देवी पार्वती की षोडशोपचार पूजा शुरू करें।

9.हरतालिका व्रत कथा का पाठ करें।

हरियाली तीज उपाय-

अगर दांपत्य जीवन बैलेंस ना हो

दांपत्य जीवन में सही तालमेल की कमी है तो हरियाली तीज के दिन निर्जला या फलाहार उपवास रखें शाम के समय सम्पूर्ण श्रृंगार करके शिव मंदिर जाएं. शिवजी को इत्र और जल अर्पित करें पार्वती जी को सिंदुर और चुनरी अर्पित करें “ऊं गौरीशंकराय नमः” का 108 बार जाप करें अर्पित की गई चुनरी में 11 रुपये बांधकर हमेशा अपने पास रखें ये एक उपाय करने से आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा

अगर पति-पत्नी में दूरियां आ गई हों तो क्या करें

अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां आ गई हों तो सुबह से निर्जला या जल पीकर उपवास रखें। प्रदोष काल में सम्पूर्ण श्रृंगार करें और शिव मंदिर जाएं मंदिर में घी का एक चौमुखी दीपक जलाएं शिव को चंदन और माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित करें फिर “नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें चूड़ियों को प्रसाद स्वरूप अपने साथ लाएं और हमेशा इन्हें पहने रहें ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!