रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे
जिला बैतूल
स्थान सारणी
नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में देशी विदेशी शराब दुकानों में एमआरपी से अधिक दरों और गली गली में हो रही ठेका मदिरा की बिक्री आप नेता अजय सोनी ने लगाए आरोप*।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की सारनी क्षेत्र में संबंधित ठेका संचालक द्वारा मदिरा दुकानों में दुकान के बाहर शासन द्वारा निर्धारित मदिरा दर सूची दर्शाई नही गई हैं खुलेआम मदिरा प्रेमियों से लूट जारी है।शासन की मदिरा बिक्री नियमों की खुलेआम शहर में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वर्तमान स्थानीय आबकारी अधिकारी भी इस विषय पर अपनी चुप्पी साधे हुए हैं।
अजय सोनी ने सोशल मीडिया पर जिला कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी जी से सारनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में संचालित होने वाली समस्त WCLपाथाखेड़ा,MPPGCL सारनी,वन विभाग की भूमि पर ठेका शराब दुकान के संबंधित विभाग की भूमि पर ठेका शराब बिक्री की अनुमति के दस्तावेज की जांच करवाए जाने और उक्त समस्त भू स्वामित्व संस्थाओं की अनुमति हैं क्या पता किए जाने को लेकर मांग की हैं। अन्य संस्थाओं की भूमि पर बिना अनुमति के ठेका शराब दुकान के संचालन से पाथाखेड़ा,सारनी, कालिमाई में हो रहा हैं और कई वार्डो की झुग्गी बस्तियों और आजू बाजू ग्रामीण क्षेत्रों में ठेका शराब दुकान की पेटी शराब बिक्री धडल्ले से खपाई जा रही हैं और गली गली में कुछ कमीशन देकर शराब बिक्री कर गरीब परिवार को नसेड़ी बनाया जा रहा हैं अगर जल्दी ही शासन के दिशा निर्देश अनुसार मदिरा की बिक्री नही की जाती है तो विवश होकर आम आदमी पार्टी को जिला मुख्यालय पर इसके खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।
आप नेता अजय सोनी ने आरोप लगाया की दिल्ली में बिना कोई प्रमाण बिना आबकारी घोटाले के 100 करोड़ रुपए के ठेकेदार से लिए जाने का निराधार आरोप लगाकर उनके राष्ट्रीय नेतृत्व को मानसिक प्रताड़ना देकर जेल में बीजेपी की मोदी सरकार द्वारा बंद रखा जा रहा हैं क्या बीजेपी नेताओं को बैतूल जिले में और सारनी क्षेत्र में चल रही मदिरा प्रेमियों से ठेकेदार की लूट अब नजर नहीं आती हैं या उनके ही नेताओं के संरक्षण में ये कार्य कराया जा रहा हैं प्रतिदिन लाखों रुपए मदिरा प्रेमियों से जिलें भर में शासन द्वारा निर्धारित दर से अतिरिक्त दर वसूलने का कार्य किया जा रहा हैं।
अजय सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि WCL,MPPGCL, वन विभाग की भूमि पर खुलेआम अतिक्रमण की दुकानों में ये ठेका शराब दुकान धड़ल्ले से संचालित की जा रही हैं और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कार्यवाही कर इस अनाधिकृत प्रथा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है जिससे गली गली में अपराधिक गतिविधियों में गलियों में होने वाली ये शासकीय शराब बिक्री होने से शराब पीकर मारपीट जेसे मामलों में भी इजाफा हो रहा हैं जिससे पुलिस प्रशासन की भी जिम्मेदारी बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन का भी नाम बदनाम हो रहा हैं।
इनका कहना है
आबकारी विभाग के अधिकारी श्री दिलीप भादे को ब्यूरो द्वारा फोन लगाया तो नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया ।
अजय सोनी आम आदमी पार्टी
आबकारी अधिकारी सारनी दिलीप भादे को कई बार फोन लगाया पर वे फोन नही उठाते हैं जिससे कई महत्वपूर्ण या अवेध शराब के कारोबार पर शिकायत दर्ज नहीं हो पाती हैं क्योंकि पुलिस प्रशासन के एसडीओपी रोशन जैन का कहना हैं की शराब के वेध अवेध कारोबार पर आबकारी विभाग कार्यवाही करता हैं पुलिस प्रशासन नही।


















Leave a Reply