Advertisement

बीकानेर-1.श्रीडूंगरगढ़ एक युवक को थाने में हंगामा करना पड़ा भारी किया गिरफ्तार 2. सार्वजनिक स्थान पर गाली -गलौच कर किया हंगामा जबरदस्ती घरो में घुसने का आरोप

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में एक विवाहिता द्वारा अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई जिसके बाद युवक को जांच के सिलसिले से पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया युवक ने थाने पहुंचकर पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के खिलाफ हंगामा करने लगा और कहा कि यह हमेशा झगड़ा करती है और मेरे खिलाफ़ शिकायत देती रहती है। मैं इसी तरह से रोज शराब पीता रहूंगा आज इसको यही पर सबक सिखाऊँगा इस पर हैड कॉन्स्टेबल भगवाना राम द्वारा समझाइश की गई तो युवक आवेश में आ गया और हंगामा करने लगा इस पर पुलिस टीम ने आरोपी युवक करणी सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत निवास बिग्गा बास रामसरा को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।

2.सार्वजनिक स्थान पर गाली -गलौच कर किया हंगामा जबरदस्ती घरो में घुसने का आरोप-

क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना सरपंच प्रतिनिधि द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर एसआई धर्मपाल की टीम मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि गांव के सार्वजनिक स्थान पर एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था और युवक गाली गलौज कर रहा था। युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं किसी के भी घर में घुस सकता हु मुझे रोकने वाला कौन है इस पर पुलिस टीम द्वारा समझाइश करने की कोशिश की तो युवक आवेश में आ गया पुलिस ने युवक दोलाराम पुत्र बालूराम मेघवाल निवासी रीड़ी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!