सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी की दो अलग- अलग रिपोर्ट दर्ज हुई है। बाना निवासी गोपीचन्द नायक ने बताया है कि शनिवार को शाम के करीब चार बजे उसका बड़ा भाई बजरंग नायक उम्र 21 साल घर से बाजार जाने का कह कर गया था। देर रात्रि तक वह वापिस घर नहीं लौटा। परिजनों ने सब जगह तलाश किया वह कहि नही मिला युवक के बड़े भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए ढूंढ़ लाने की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे मामले में कल्याणसर पुराना गांव के परमाराम जाट ने दर्ज करवाई है। परमाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी भतीजी मोनिका उम्र 22 साल घर से खेत जाने का कह कर गई थी। जो शाम तक घर नहीं आई। उसका मोबाइल भी घर पर मिला। हैं। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच शरू कर दी हैं।

















Leave a Reply