सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पिता के घर से विवाहिता को उसका ननदोई चाकू कि नोक पर उठा कर कई शहरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि विवाह के बाद से ही नोखा निवासी पति सहित ससुराल पक्ष उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। इन सब से परेशान होकर गत 15 जुलाई विवाहिता श्रीडूंगरगढ़ स्थित पिता के घर आया और उसकी बात नही मानने पर परिवारों को जान से मारने कि धमकी दी। 20 जुलाई को रात करीबन 1:30 बजे ननदोई उसके पिता के घर में घुसा और पीड़िता को चाकू की नोक पर घर से उठा कर ले गया। आरोपी ने पीड़िता को गहनो सहित गाड़ी में डाल के जयपुर ले गया। आरोपी ने पीड़िता को जयपुर के एक होटल में ले गया और जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जयपुर से वृंदावन ले गया वहां भी होटल में जा कर दुष्कर्म किया। उसके बाद कई जगह से होते हुए पीड़िता को रामदेवारा ले गया। आरोपी ने रामदेवरा में पीड़िता को धमकाते हुए गहने व नगदी ले ली और उसे वहां छोड़कर आ गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके ससुर से फोन पर बात करते हुए उनके कहे अनुसार काम करने कज बात कही। पीड़िता ने रामदेवरा से अपने पिता को सूचना दी। जिस पर परिवार सहित पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आये। पुलिस ने पीड़िता कि रिपोर्ट कर मामला दर्ज कर जाँच एसआई इंद्रलाल को सौंपी है।


















Leave a Reply